Please wait

विश्व बांग्ला शारद सम्मान की घोषणा

सुरुचि संघ सर्वश्रेष्ठ, दूसरे स्थान पर चेतला अग्रणी

19 Oct 2023

विश्व बांग्ला शारद सम्मान की घोषणा

कोलकाता। विश्व शारद सम्मान पुरस्कारों की घोषणा राज्य सरकार ने कर दी है। कोलकाता सहित जिलों में यह पुरस्कार दिये जायेंगे। फिलहाल कोलकाता के एक 104 पुरस्कारों की श्रेणी की घोषणा की गयी, जिसमें 102 पूजा पंडालों का चयनित किया गया। इसकी घोषणा करते हुए सूचना व संस्कृति राज्य मंत्री इंद्रनील सेन ने बताया कि इस बार सुरुचि संघ को सेरासेरा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार घोषित किया गया है। 
वहीं चेतला अग्रणी क्लब को द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। इसके उपरांत टाला प्रत्यय, त्रिधारा, कालीघाट मिलन संघ, श्रीभूमि, बेहाला नूतलदल, एकडलिया सहित 37 पूजा मंडपों को यह पुरस्कार दिया गया है। और तो और सर्वश्रेष्ठ थीम सांग पुरस्कार सुरुचि संघ को दिया गया है। वहीं सेरा मंडप पुरस्कार पाने वालों में प्रथम नेताजी कॉलोनी सार्वजनिन दुर्गोत्सव को चुना गया है जबकि नापाड़ा दादाभाई को द्वितीय पुरस्कार दिया जा रहा है। 
वहीं सेरा प्रतिमा पुरस्कार में प्रथम कालीघाट मिलन संघ, द्वितीय इंटाली मातृभूमि जबकि तृतीय 74पल्ली खिदिरपुर को दिया गया है और तो और मोहम्मद अली पार्क इस श्रेणी में चौथे नंबर पर है। सेरा सोबकी पूजा में प्रथम पुरस्कार बागबाजार सार्वजनिन जबकि सेरा परिवेश बांधव का प्रथम पुरस्कार अजय सहति, द्वितीय पुरस्कार एफडी ब्लॉक को दिया गया है। सेरा भावना कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार भारत चक्र एवं द्वितीय पुरस्कार एके ब्लॉक साल्टलेक को दिया गया है। विशेष पुरस्कार में फाल्गुनी संघ को प्रथम, संघश्री को द्वितीय एवं बालीगंज 21 पल्ली को तृतीय पुरस्कार दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News